Dhanbad News: झरिया इंदिरा चौक स्थित फुलारीबाग में हुए भू-धंसान का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया दौरा

झरिया इंदिरा चौक स्थित फुलारीबाग में हुए भू-धंसान का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया दौरा

झरिया इंदिरा चौक स्थित फुलारीबाग में हुए भू-धंसान का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया दौरा

Dhanbad News: आज दिनांक 19 /7/ 20 25 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कांग्रेस नेताओ कार्यकर्ताओ के साथ झरिया इंदिरा चौक फुलारीबाग भू धसान क्षेत्र का सघन दौरा किया एवं बिस्थापित परिवारों से मिला तथा संबंधित पदाधिकारी बीसीसीएल एरिया 10 के महाप्रबंधक से बात किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रवक्ता शमशेर आलम, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव एहसान अहमद खान झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम कुमार साव भोला सिंह,शिव शंकर सिंह, मृत्युंजय सिंह, अशोक मालाकार, रवी सिंह राठौर, राहुल चौहान, अर्जुन विश्वकर्मा, फैज अहमद, गीता सिंह, वीरेंद्र यादव, राजीव झा, निसार आलम,चंदन मोदक, सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।

प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण करते हुए धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संतोष सिंह ने विस्थापित परिवारों से मिलकर कहा की अथा शीघ्र उचित कार्रवाई होगी इसके लिए हम सभी कांग्रेस जन आपके साथ खड़े हैं बीसीसीएल सिर्फ कोयला उत्पादन पर जोर दे रही है विस्थापन पर ध्यान नहीं दे रही है यहां कभी भी बहुत बड़ा हादसा हो सकता है और बड़ी दुर्घटना का निमंत्रण दे रहा है यहां बार-बार भु धसान हो रहा है प्रबंधन मौन है जरूरत पड़ी तो हम लोग उपायुक्त धनबाद से मिलकर विस्थापित परिवार की बात रखेंगे।
विस्थापन के नाम पर जो गंदा खेल हो रहा है कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा बेलगडिया टाउनशिप जो इमारत बनी हुई है एक तो बहुत छोटा है और बहुत कमजोर है कभी भी भूमी धसान क्षेत्र से भी बड़ा हादसा हो सकता है विस्थापन के नाम पर चारों तरफ लूट मचा हुआ है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा झरिया का दुर्भाग्य है इमानदार जन- प्रतिनिधित्व नही मिला है। जब तक झरिया को दबंग लोगों से मुक्ती नही मिलेगी तब तक झरिया को कोई नही बचा सकता है । शमशेर आलम ने कहा बीसीसीएल और जिला प्रशासन विस्थापन के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करे अन्यथा कांग्रेस जोरदार आंदोलन करेगी।