Dhanbad Police News: रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल व धनबाद राउंड टेबल 342 ने पुलिस केंद्र में ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किया 200 रेनकोट

रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल व धनबाद राउंड टेबल 342 ने पुलिस केंद्र में ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किया 200 रेनकोट

रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल व धनबाद राउंड टेबल 342 ने पुलिस केंद्र में ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किया 200 रेनकोट

Dhanbad Police News: रॉटरी क्लब धनबाद सेंट्रल व धनबाद राउंड टेबल 342 के सौजन्य से आज पुलिस केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान रॉटरी क्लब धनबाद सेंट्रल व धनबाद राउंड टेबल 342 के सौजन्य से ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच 200 रेनकोट का वितरण भी किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसएसपी महोदय ने कहा कि विषम परिस्थितियों के बीच भी ट्रैफिक के जवान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैँ ऐसे में उनकी कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने हेतु निरंतर प्रयास जारी है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उन्होंने धनबाद में हो रहे सडक हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस हादसों को रोकने के लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रही है। जरूरी है कि इस अभियान में धनबाद की जनता भी अपना योगदान देते हुए अपनी जिम्मेवारी को समझे व ट्रैफिक नियमों का पालन करे ताकि किसी भी हादसे की आशंका को टाला जा सके।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार के साथ ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द सिंह, परिचारी प्रवर अवधेश कुमार, रॉटरी क्लब धनबाद सेंट्रल के अध्यक्ष विनीत तुलसियान, धनबाद राउंड टेबल 342 के चेयरमैन सूरज सरिया समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।