Dhanbad News: सहायक आयुक्त उत्पाद ने दी नई उत्पाद नीति की विस्तृत जानकारी

सहायक आयुक्त उत्पाद ने दी नई उत्पाद नीति की विस्तृत जानकारी

सहायक आयुक्त उत्पाद ने दी नई उत्पाद नीति की विस्तृत जानकारी

Dhanbad News: सहायक आयुक्त उत्पाद श्री रामलीला रवानी ने आज समाहरणालय के सभागार में 1 सितंबर 2025 से प्रस्तावित नई उत्पाद नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस दौरान पुराने लाइसेंस धारी एवं नया लाइसेंस लेने को इच्छुक लोगों को नई उत्पाद नीति में पंजीकरण करने की प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट, आवेदन की फीस, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले विभिन्न प्रपत्र इत्यादि की जानकारी दी गई।

मौके पर उत्पाद निरीक्षक श्री जमन कुजूर व श्री कुमार सत्येंद्र, सब इंस्पेक्टर श्री अमित कुमार गुप्ता व श्री कुलदीप कुमार के अलावा पुराने लाइसेंस धारी एवं नया लाइसेंस लेने को इच्छुक लोग मौजूद थे।