Congress Party News: धनबाद, बोकारो, गिरिडीह के संगठन पदाधिकारियों ने लिया भाग, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की अध्यक्षता
Congress Party News: दिनांक 22 जुलाई 2025 को धनबाद ब्लेसिंग हाल में आयोजित संगठन सृजन वर्ष 2025 के अंतर्गत धनबाद, बोकारो, गिरिडीह के जिलाध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड,नगर पर्यवेक्षक एवं मंडल अध्यक्षों के साथ ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई और संचालन धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। उक्त बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव सह-प्रभारी डा. सिरीबेला प्रसाद जी मुख्य रूप से उपस्थित थे!
बैठक में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी श्री सिरिवेला प्रसाद ने कहा की कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना एवं आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करना है आगे उन्होंने कहा कि केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के पुनर्गठन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है कांग्रेस का संकल्प है हर गांव हर टोला और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है! जब कांग्रेस ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत होगी तो कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है मंडल कांग्रेस कमिटी के 12 पदाधिकारीगण होगें, जिसमे 2 उपाध्यक्ष और 9 महासचिव होगें अध्यक्ष सहित 12 पदाधिकारी बनाए जाएगें जो पंचायत और बूथ क्षेत्र से चयन होंगें। जो प्रखंड में प्रवेक्षक बनाए गए हैं वो प्रखंड अध्यक्ष, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पंचायत में ग्राम सभा आयोजित कर संगठन सृजन का काम करेगें। तत्पश्चात मंडल कमिटी का चयन पंचायत से चयन कर बनाए जायगें। मंडल कमिटी के पदाधिकारीगण अपने अपने घरो पर कांग्रेस का झंडा लगाना सुनिश्चित करेगें। जिलाध्यक्ष सभी का निगरानी करेगें। पंचायत कमिटी में बुध स्तरीय कार्यकर्ताओ को शामिल करना है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जिला प्रखंड,मंडल,पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा प्रत्येक पंचायत में 12 सदस्य कमेटी होगी जिसमें अध्यक्ष दो उपाध्यक्ष और 5 बूथ लेवल एजेंट होंगे,वे कार्यकर्ता नहीं वोटरों को जोड़ने का काम करेंगे,कमेटी में कांग्रेस संविधान के अनुसार आरक्षण का पालन होगा और सभी की भागीदारी होगी! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा भारतीय जनता पार्टी अब वोट बंदी कर चुनाव जीतने का षडयंत्र कर रही है एस टी, एसी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वोट को चुनाव आयोग से मिलकर डिलीट करवा का प्रयास कर रही है इस लिए ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करना है 15 अगस्त 2025 तक मंडल और पंचायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य है इसमे सिर्फ कागज पर नही पंचायत में रात्री विश्राम करना है इसकी मानीटरिंग जिला प्रवेक्षक और संबंधित जिला के जिलाध्यक्ष करगें। नगर निगम और नगर परिषद में जिलाध्यक्ष, विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार, नगर निगम क्षेत्र के कांग्रेस के संबंधित उम्मीदवार पूर्व विधायक पूर्व सांसद की एक चयन समिती बनाकर वार्ड अध्यक्ष का भी चयन करना है।
आगे उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को सशक्त,मजबूत व धारदार बनाने की दिशा में जुट जाने का आह्वान किया!
झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर क्षेत्र के प्रभारी अजय कुमार दुबे ने कहा कि धनबाद जिला के सभी विधानसभा में संगठन को सशक्त,मजबूत और धारदार बनाने के साथ साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया!
धनबाद नगर निगम क्षेत्र के प्रभारी अजय कुमार दुबे ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जुट जाने की दरकार है!
चिरकुंडा नगर परिषद के पर्यवेक्षक अनुपमा सिंह ने कहा कि पर्यवेक्षक आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में सभी नेताओं को जुट जाने का आह्वान किया!
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई और संचालन धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव सह-प्रभारी श्री श्रीसिरी बेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, नगर निगम के पर्यवेक्षक अजय कुमार दुबे, चिरकुंडा नगर परिषद के पर्यवेक्षक अनुपमा सिंह,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री जलेश्वर महतो, प्रदेश पूर्व मंत्री श्री बादल पत्रलेख और श्री जयप्रकाश भाई पटेल, केन त्रिपाठी, बृजेंद्र प्रसाद सिंह धनबाद जिला अध्यक्ष श्री संतोष सिंह और कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री राशीद राजा अंसारी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह और कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री सतीश केडिया, बोकारो जिला अध्यक्ष श्री उमेश गुप्ता, सुल्तान अहमद शमशेर आलम रवींद्र वर्मा वैभव सिन्हा दुर्गा दास पंकज मिश्रा, रविरंजन सिंह, राम प्रीत यादव, नवनीत नीरज शाहिद कमर ,मनोज कुमार हाड़ी, पप्पु पासवान, मुकेश कुमार, अजय कुमार, अशिष सिंहा नवीन पासवान, आनन्द मोदक, इदु अंसारी, योगेश रजक, जियाउल हुसैन, श्याम कुमार साव, गंगा बाल्मिकी, प्रमोद यादव,शशि भूषण नाथ तिवारी, डीएन यादव, इम्तियाज अली पप्पू तिवारी सहित अन्य के साथ सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए.
