Katras News: समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने वैवाहिक समारोह में दी शुभकामनाएं, दिवंगत राजेंद्र चौहान को अर्पित की श्रद्धांजलि

समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने वैवाहिक समारोह में दी शुभकामनाएं, दिवंगत राजेंद्र चौहान को अर्पित की श्रद्धांजलि

कतरास में सामाजिक सरोकार निभाते हुए विवाह समारोह में शामिल हुए

कतरास में सामाजिक सरोकार निभाते हुए विवाह समारोह में शामिल हुए, वहीं सिनीडीह में शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Oplus_131072

कतरास के लकड़का बस्ती निवासी तरुण रजवार की पुत्री के वैवाहिक समारोह में भाजपा के वरीय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी वशिष्ठ चौहान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित दंपति को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा परिवार के सभी सदस्यों को विवाह की हार्दिक बधाई एवं शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

समारोह के दौरान वशिष्ठ चौहान ने नववधू को स्नेहाशीष एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। उनकी उपस्थिति से समारोह का माहौल और भी आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

Oplus_131072

इसके बाद वशिष्ठ चौहान सिनीडीह पहुंचे, जहां उन्होंने निवासी शंभू चौहान के दादा स्वर्गीय राजेंद्र चौहान के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।वशिष्ठ चौहान ने कहा कि सुख और दुख दोनों अवसरों पर समाज के लोगों के साथ खड़ा रहना ही सामाजिक दायित्व का सबसे बड़ा परिचायक है। उनके इस सामाजिक व्यवहार की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।