Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD | बीसीसीएल श्रमिकों के 13 दिनों का बकाया वेतन भुगतान पर...

DHANBAD | बीसीसीएल श्रमिकों के 13 दिनों का बकाया वेतन भुगतान पर बनी सहमति: महामंत्री धकोकसंघ

DHANBAD | गुरुवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध BMS द्वारा श्रमिक समस्याओं को लेकर BCCL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समिरण दत्ता से औपचारिक मुलाकात कर श्रमिकों के ज्वलंत समस्याओं सेे अवगत कराया गया तत्पश्चात मुरली कृष्ण रमैया निदेशक कार्मिक के साथ विधिवत बैठक की गई। संघ के महामंत्री सह कोल इण्डिया सुरक्षा बोर्ड सदस्य रामधारी ने बर्षो से लम्वित समस्या जैसे बी.सी.सी.एल. के श्रमिकों का 13 दिनों का बकाया बेतन का भुगतान, जन्मतिथि सुधार, उम्र विवाद, नियोजन, पदोन्नती, क्लर्क की पदोननती एवं शेष बचे हुये कलर्क की परीक्षा सहित अन्य विषयो पर प्रबंधन को अवगत कराया जिस पर प्रबंधन की ओर से साकारात्मक पहल करते हुये यथाशीध्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया के अलावे, महाप्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक संवंध विद्युत साहा, मुख्य कार्मिक प्रबंधक सरोज पान्डेय एवं संध की ओर से धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ(बी.एम.एस.सं) के महामंत्री सह कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड सदस्य रामधारी, अध्यक्ष सह BCCL सुरक्षा बेार्ड सदस्य उमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, क्षेत्रीय सचिव गोविन्दपुर क्षेत्र मंतोस तिवारी, मुख्यालय शाखा सचिव राजलाल यादव एवं संतोष सिन्हा आदि उपस्थित हुये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023