DHANBAD | राजगंज में तीन ट्रकों से 75 टन कोयला जब्त, प्राथमिकी दर्ज

DHANBAD | बिना चलान के कच्चा कोयला परिवहन करने के विरुद्ध खान निरीक्षक राहुल कुमार ने राजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार 4 जुलाई को औचक जांच अभियान चलाया. एचपी पेट्रोल पंप के समीप कच्चा कोयला लदा तीन ट्रक को जब्त किया गया. खान निरीक्षक ने बताया कि ट्रक (JH10BN-9343) में कच्चा कोयला लगभग 25 टन, JH05CA-0280 में 25 टन और BR02GA-3870 में भी 25 टन कच्चा कोयला लदा हुआ था. कच्चा कोयला से संबंधित कोई भी कागजात और परिवहन चालान फॉर्म नहीं मिला. एक ट्रक चालक जांच के क्रम में ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पकड़े गए दो ट्रक चालक सुबोध कुमार एवं काजिम खान ने बताया कि झरिया निवासी रामा द्वारा धनबाद के केंदुआ स्थित डिपो से कच्चा कोयला लोड कराकर डेहरी (बिहार) भेजा जा रहा था. ट्रक और दो खलासी के खिलाफ राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

2 thoughts on “DHANBAD | राजगंज में तीन ट्रकों से 75 टन कोयला जब्त, प्राथमिकी दर्ज

  1. Some nice points there. You sure have a ton of knowledge on this subject. I really like your article. It’s like you wrote the book on it or something. Have you used visit here? This is an excellent, an eye-opener for sure! I’ve almost no doubt that it’s extremely hard to apply this stuff in the real world. I was all about this field back in the day when I lived in Arkansas. You’ve made my day! Thx again. This is why that ineffable quality known as good judgement is really valuable. You sure have a lot of information on this subject. I truly appreciate this post. I truly appreciate this post. Great post! You sure have a ton of info on this subject. Thumbs up! Interesting content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *