Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादDHANBAD : भाजयुमो धनबाद महानगर का जिला कार्यसमिति एवं मंडल सशक्तिकरण की...

DHANBAD : भाजयुमो धनबाद महानगर का जिला कार्यसमिति एवं मंडल सशक्तिकरण की बैठक, मुख्य रूप से उपस्थित हुए धनबाद सांसद पीएन सिंह

धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर द्वारा जिला कार्य समिति एवं मंडल ससक्तिकरण की बैठक शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के अध्यक्ष अमलेश सिंह के अध्यक्षता में रखी गयी।संचालन तमाल राय व धन्यवाद ज्ञापन अवध बिहारी राम ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा की तीन राज्यों में चुनाव की जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को और उनके आत्मविश्वास को बल मिला है यह आगे जाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार झारखंड में भी हम पूर्ण बहुमत से बनाएंगे और इस कार्य में युवा मोर्चा के कार्यकरता अहम योगदान निभाने वाले है।
आने वाले समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में पार्टी नित्य नयनमों को छूने जा रही है और घर-घर तक अपने विचारों को पहुंच कर कांग्रेस अध्यक्ष की भ्रष्टाचारों को उजागर करने वाली है और अब जनता ने भी मन बनाया है कि भाजपा आने वाली है।भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हर एक मंडल पर उतरेगी एक रिश्तारक 9 दिनों तक मंडलों में जाकर समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस और झामुमो के सरकार मैं हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम करें आने वाले लोकसभा विधानसभा चुनाव का प्रचंड जीत हो इस बात को आश्वस्त करेंगे ।इस घमंडिया गठबंधन सरकार से जनता त्रस्त हो चूंकि है,, युवा महिला किसान व्यपारी सब ठगे महसूस कर रहे है, हेमंत गठबंधन की सरकार ने राज्य की जनता को झूठे वादे देकर बेवकूफ बनाने का ककाम किया,, आज राज्य सरकार में अधिकारी मालिक बन बैठे है, कोयला चोरी बालू,लोहा की लूट मची है थाना प्रभारी के संरक्षण में लूट हो रही,, सरकार बनते ही ऐसे सभी लूटने वाले अधिकारियों पर कारवाई तय है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की सबसे अहम रिंग है इस इसकी भूमिका आने वाले लोकसभा विधानसभा चुनाव में सबसे अहम रहने वाली आए दिन झमरु कांग्रेस के गठबंधन वाले सरकार में कभी 200 तो कभी 500 तो कभी हजार करोड़ के घोटाले सामने आ रहे हैं अभी हाल ही में झू के धीरज साहू के पास से 300 करोड़ के घोटाले की खबर और प्रूफ सामने आए हैं इन सारी बातों से यह तय होता है कि झारखंड सरकार ने झारखंड और देश की संपदा को लूटने का भर्षक काम किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सशक्तिकरण अभियान चुनाव और पार्टी को लेकर एक बहुत ही विशेष अभियान होगा यह अभियान प्रत्येक मंडल के एक एक जनता को टच करने का काम करेगी इसके द्वारा निकाले गए विस्तारक हर एक मंडल पर जाकर नौ दिनों का प्रवास करेंगे और इसका असर हम चुनाव में जरूर देखेंगे जनता को किस प्रकार झामुम कांग्रेस गठबंधन द्वारा थक गया है इस बात को जनता के सामने रखने का काम युवा मोर्चा करेगी। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि आज धनबाद में जो भय और आतंक का माहौल है, पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में है, मुख्यमंत्री सहित पूरे गठबंधन सरकार के कानों में जु तक नही रेंग रही,पूरे कोयलांचल में जनता भगवान भरोसे है,, इस सरकार को उखाड़ फेंकने तक युवा कार्यकर्ता तैयार रहे।
आए दिन जिस प्रकार की गतिविधियां होती है धनबाद में तो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है धीरज साहू के पास से तो केवल 300 करोड़ बरामद हुए अगर धनबाद के कांग्रेस के नेताओं की तलाशी ली जाए अंतर छापे पड़े तो कितने हजार करोड़ निकलेंगे की विभाग के लिए गिनना मुश्किल हो जाएगा।जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निर्णय लिया है कि जिले के हर एक मंडल में हमारे कार्यकर्ता हमारे जिला पदाधिकारी प्रवास करेंगे और एक-एक व्यक्ति तक इस कांग्रेस जामुन के घमंडियां गठबंधन की भ्रष्टाचार लूट के सच्ची दास्तान सुनेंगे आने वाले चुनाव में युवा मोर्चा कमर कस के तैयार है,,र इसे झारखंड से उखाड़ फेंकेगी सरकार ने झारखंड की बोली वाली जनता को बेवकूफ बना कर बहुत लूटा अब यह पराकाष्ठा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रमेश राही, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, बीरू हांसदा, उमेश यादव, पिंटू सिंह, अभिषेक सिंह,रवि मिश्रा,चंद्रशेखर मुन्ना, अवधेश शाव, रंजीत प्रसाद, नितिन शर्मा, सुमित प्रामाणिक, तरुण शर्मा,मौसम सिंह, सोनू चंद्रवंशी, जिम्मी राजपाल, राहुल सोनी,जीत सोनी, मोंटी सिंह, रजनीश सिंह, विशाल सिन्हा,प्रेम पासवान, लखन चौहान, विक्की रवानी, नारायण सिंह, प्रशांत सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments