DHANBAD | झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ कार्यक्रम

DHANBAD | सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ अभियान कार्यक्रम के माध्यम से सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार के साथ मोहम्मद कामरान के आवास पर जाकर इस अभियान के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा हुई। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की सफलता के बाद भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है उक्त अभियान की शुभारंभ 16 जुलाई 2023 से राज्य के सभी जिला मुख्यालय से विधिवत रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया है उक्त कार्यक्रम का समापन 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के दिन प्रत्येक जिले के शिक्षकों के सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगी। आगे श्री सिंह ने कहा कि इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य गीत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक तपस्वी की तरह पूरे देश को जोड़ने की कवायद के साथ देश में प्रेम भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है।इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस के विचारधारा एवं उनके संदेश को हर घर तक पहुंचाना है। आगे उन्होंने कहा कि जब पूरे भारत में महंगाई बेरोजगारी नफरत चरम पर दिखाई देने लगी तब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 से की गई थी। यात्रा के शुरुआत से ही भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा इसे रोकने का प्रयास किया गया। किंतु राहुल गांधी ना झुके ना डरे ना रुके बल्कि लगातार चलते हुए लगभग 4000 किलोमीटर की यह यात्रा को पूरा किया। आगे श्री सिंह ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी घर घर जाकर पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़ने के साथ-साथ मोदी सरकार की तानाशाही उनकी विफलताओं को लोगों तक ले जाने का काम करेगी। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से देश में प्रेम भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया और यात्रा में जिस तरह लोगों का अपहरण समर्थन प्राप्त हुआ उक्त कार्यक्रम की सफलता के बाद भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कर घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं से लोगों को जोड़ने का काम करेगी। आगे उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की चाल चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव देश की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर मोहम्मद कामरान अख्तर, युवा कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर अशोक मोदक, युवा कांग्रेस जिला महासचिव राजा खान, राकेश पांडे,शादाब मेहताब श,संजीव दुबे, रोशन मिश्रा, राजेंद्र सानू,सदाकत इस्तीफाक अहमद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *