NEW DELHI | मणिपुर की घटना पर कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

NEW DELHI | संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। लोकसभा में कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी, मनिकम टैगोर और राज्यसभा में आप सासंद संजय सिंह और RJD नेता मनोज कुमार झा ने नोटिस देकर मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने की मांग रखी। गुरुवार को मानसून सेशन के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर घटना पर हंगामा शुरू कर दिया था। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। केंद्र सरकार पहले ही यह साफ कर चुकी है कि वो इस मामले में चर्चा करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *