BALIYAPUR | प्रधानमंत्री किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण का हुआ आयोजन

BALIYAPUR | बलियापुर (वार्ता संभव): गुरुवार को क़ृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर धनबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो,कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक ललित कुमार दास , डॉ सीमा सिंह, डॉ राजीव कुमार, रमन कुमार श्रीवास्तव,फार्म मैनेजर संजय कुमार सहित 114 किसान -कृषक महिलाऐं सम्मिलित रहें । विधायक राज सिन्हा ने किसानों को संबोधित करते हुए 14वीं क़िस्त प्राप्त होने की शुभकामनाएं दी। उन्नत खेती को प्रोत्साहित किया, साथ ही साथ मडुआ, कोदो, सांवा, गुंदली, ज्वार, बाजरा आदि को अनुसंधान से किसान के खेत में, खेत से प्लेट में लाने कि दिशा में वैज्ञानिकों को प्रशिक्षण देने पर बल दिया। बीज और बाजार को जोड़ने की बात कहीं। श्री ललित कुमार दास ने कृषि विज्ञान केन्द्र में चल रहे कार्यों से अवगत कराया। डॉ सीमा सिंह ने मडुआ व मोटे अनाज की खेती अपनाने की अपील की व कार्य क्रम का संचालन किया। डॉ राजीव कुमार ने वर्षा जल संग्रहण पर बल देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

3 thoughts on “BALIYAPUR | प्रधानमंत्री किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण का हुआ आयोजन

  1. Great post! The battle is so large that no one business can be expected to take it on by themselves. You appear to know a lot about this. It’s like you read my thoughts! I have been happy with remote service. It’s like you read my thoughts! I truly appreciate this post. I will bookmark this website. Some nice points there. Great post! Good job on this article! Nice read. I enjoyed reading this. I really like your article. Nice write up. I enjoyed your post. Thank you. Interesting content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *