DHANBAD | बीसीसीएल के पांचो प्रमुख श्रम संगठनों के केंद्रीय प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

12 से 14 अक्टूबर को पूरे कोल इंडिया एवं सिंगरेनी में तीन दिवसीय हड़ताल का निर्णय

DHANBAD | एनसीडब्ल्यू ए-11 के संदर्भ में न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय के प्रति कोल इण्डिया प्रबंधन एवं कोल मंत्रालय के नाकारात्कम रैवया अपनाये जाने के विरोध में सोमवार 02 अक्टूबर को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) संघ कार्यालय विश्वकर्मा भवन धनबाद में बी.सी.सी.एल. के पाँचों प्रमुख श्रम संगठनों के केन्द्रीय प्रतिनिधियों की संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता आर.सी.एम.यु. (इंटक) के महामंत्री ए.के. झा एवं संचालन ध.को.क.संघ (बी.एम.एस) के महामंत्री रामधारी ने किया। कोल कर्मियों को कोल इण्डिया के अंतर्गत सम्पुर्ण कोयला उद्योग में कार्यरत श्रमिकों का सितम्बर माह 2023 में एनडब्ल्यूए-11 के आधार पर वेतन भुगतान किया गया परन्तु ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले माह में एनसीडब्ल्यू-10 के आधार पर वेतन भुगतान किया जायेगा, जिससे सम्पुर्ण कोयला उद्योग में कोल कर्मियों में भारी आक्रोश है। जिससे क्षुब्ध होकर 14 सितम्बर को रांची में संपन्न कोयला उद्योग में कार्यरत पाँचों श्रम संगठन बी.एम.एस., एच.एम.एस., एटक, इण्टक एवं सीटू के प्रतिनिधियों का बैठक सम्पन्न हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम 05 से 07 अक्टुबर की हड़ताल निधार्रित था परन्तु कोल इण्डिया प्रबंधन द्वारा कुछ समय मांगने के आग्रह पर श्रमिक संगठनों द्वारा पुनः दिनांक 12 से 14 अक्टुबर 2023 को पुरे कोल इण्डिया एवं सिगरैनी में तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई।उपरोक्त निर्णय के परिपालन में आज की बैठक में संयुक्त मोर्चा के द्वारा 12 से 14 अक्टूबर 2023 को होने वाले कोयलांचल में हड़ताल को बी.सी.सी.एल में प्रभावी व सफल बनाने हेतु निम्नवत कार्यक्रम तय किया गया।निर्धारित कार्यक्रम निम्नवत है:

  1. दिनांक 03.10.2023 बी.सी.सी.एल. के समस्त क्षेत्रीय कार्यालय पर काला बिल्ला लगाकर विषाल धरना-प्रदर्शन
  2. 2.दिनांक 04.10.2023 सुबह 09 बजे लोदना क्षेत्र नार्थ तिसरा में आम सभा।
  3. 3. दिनांक 05.10.2023 सुबह 09 बजे बरोरा क्षेत्र षताब्दी परियोजन आम सभा।
  4. 4 दिनांक 06.10.2023 सुबह 09 बजे ए.के.डब्लु.एम.सी. कतरास क्षेत्र में आम सभा।
  5. 5 दिनांक 07.10.2023 सुबह 09 बजे कुसुण्डा क्षेत्र, विश्वकर्मा परियोजना में आम सभा।
  6. 6. दिनांक 08.10.2023 संयुक्त मोर्चा की बैठक बीएमएस संघ कार्यालय विष्वकर्मा भवन धनबाद।
  7. 7. दिनांक 10.10.2023 सुबह 10 बजे संयुक्त कन्भेंषन,सामुदायीक भवन,कोयला नगर धनबाद।
  8. 8 .दिनांक 12 से 14 अक्टुबर 23 सम्पुर्ण कोयला उद्योग में हड़ताल।उपरोक्त क्षेत्र के कार्यक्रम की पूर्ण जिम्मेवारी संयुक्त मोर्चा के सभी क्षेत्रीय सचिव, क्षेत्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय पदाधिकारियों की होगी।संयुक्त मोर्चा के सभी सदस्यों ने बी. सी. सी. एल में कार्यरत सभी श्रमिक संगठनों एवं सभी श्रमिकों से तीन दिवसीय हड़ताल को पूर्णरूप से सफल बनाने का अपील की है। उक्त संयुक्त मोर्चा की बैठक में मुख्य रूप से रामधारी, के.पी.गुप्ता, ए.के.झा. हरी प्रसाद पप्पु, विजेन्द्र कुमार, एस.एस.डे, दयाराम सिंह यादव, नन्दु यादव, मिथलेष कुमार सिंह, धर्मजीत चौधरी, विजय कुमार सिंह, भुशण महतो, रूद्रप्रताप सिंह, रामचन्द्र पासवान, संतोश सिन्हा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *