
DHANBAD | झारखंड कैडर के IPS ADG नवीन कुमार सिंह की मां बिमला सिंह से पांच अगस्त की सुबह सोने की चेन झपटने वाले गिरोह से छिनतई की चेन खरीदने वाले की जोरशोर से तलाश चल रही है। SARAIDHELA पुलिस ने संजय सोनार नामक जौहरी को सोमवार को बोकारो से गिरफ्तार किया। बिमला के गले से चेन झपटने वाले बोकारो कसमार निवासी अकबर अंसारी की निशानदेही पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। सरायढेला पुलिस ने इस मामले में 12 अगस्त को बोकारो के पिंड्राजोरा मोहनडीह निवासी इमामुल के अलावा गिरोह के हीरालाल सोनार को पकड़ कर जेल भेजा था। पुलिस ने उसके पास से देसी कट्टा, गोली और बाइक जब्त की थी। इमामुल ने पुलिस को बताया था कि कांड में उसके साथ अकबर और बोकारो कसमार निवासी कमरूल होदा शामिल था। कुछ दिन पहले ही अकबर ने चेन छिनतई के दूसरे मामले में हजारीबाग कोर्ट में सरेंडर किया था। सरायढेला पुलिस ने अकबर के साथ-साथ धनबाद जेल में बंद इमामुल और हीरालाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में तीनों ने बताया कि चेन छिनतई के बाद वह लोग बोकारो बारी को-ऑपरेटिव निवासी संजय सोनार को बेचते थे। तीनों की स्वीकारोक्ति पर पुलिस ने बोकारो में छापेमारी की।
