
DHANBAD | गुरुवार को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम द्वारा संचालित तथा सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा प्रदत ओल्ड एज होम में लोयाबाद के रहने वाले युवा अभिमन्यु कुमार नोनिया ने अपना जन्मदिन आश्रय ले रहे बुजुर्गों संग मनाना पसंद किया।इस अवसर पर अभिमन्यु ने बुजुर्गो के बीच अपने मित्रो नीरज कुमार पांडे, गुड्डू चौधरी, अंकित अग्रवाल एवं अमर चौहान संग अपना जन्मदिन का केक काटा और बुजुर्गो को रोजमर्रा की सामग्रीयां भेंट कि और उनसे दीर्घायु का आशीर्वाद लिया। नौशाद गद्दी ने कहा यह धनबाद के युवाओं की बहुत अच्छी पहल और झुकाव बुजुर्गो के प्रति सेवा सम्मान की भावना है जो आश्रम में आश्रम ले रहे हैं वृद्ध जनों का दुख दर्द समझ कर यहां आते हैं की सुधबुध लेते है,उन और उनकी सेवा करते हैं, यह बहुत ही संस्कारी का कार्य है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। ओल्ड एज होम में अध्यक्ष नौशाद गद्दी, सदस्य ओमकार मिश्रा,सीताराम चौधरी, विमला देवी, शांति देवी, बाबूजन सोरेन, श्याम सुंदर हेमरान उपस्थित थे।
