
DHANBAD | नोएडा उत्तर प्रदेश में आयोजित संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रही झारखंड टीम में धनबाद के दो खिलाड़ी अजय किस्कु एवं सुदर्शन महतो का चयन हुआ। बोकारो में चल रही ट्रायल कैंप में प्रदर्शन के आधार पर इन दोनों खिलाड़ियों को चयनित किया गया। संतोष ट्रॉफी टीम में धनबाद के दो खिलाड़ियों का चयन होने पर संघ के चेयरमैन श्याम पांडे, अध्यक्ष शब्बीर आलम, महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मो सलाहुद्दीन, उपाध्यक्ष डॉ विकास रमन, संयुक्त सचिव शुभंकर सरकार, उदय मिश्रा, सहायक सचिव सुनील मिश्रा, सुभाष लोध, सतीश सिंह, विक्रम सिंह, संतोष रजक, शमशाद खान आदि ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
