उत्तरकाशी: रेस्क्यू पूरा होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जताते हुए इस काम में लगी सभी एजेंसियों को शुक्रिया कहा है. सीएम धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का और जनरल वीके सिंह का भी शुक्रिया किया. उन्होंने कहा कि पीएमओ के अधिकारी लगातार टनले में फंसे मजूदरों को निकालने के लिए हमारी मदद करते रहे. उन्होंने कहा कि मैं खुद रैट माइनर्स से मिला हूं. इस ऑपरेशन की सफलता में गोरखपुर और दिल्ली के रैट माइनर्स का अहम योगदान है.
UTTARKASHI : रेस्क्यू पूरा होने पर पुष्कर धामी ने जताई खुशी, सभी एजेंसियों का किया शुक्रिया
