Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD : राष्ट्रीय सूड़ी समाज ने मनाई स्व. मदन मंडल की 16वीं...

DHANBAD : राष्ट्रीय सूड़ी समाज ने मनाई स्व. मदन मंडल की 16वीं पुण्यतिथि

धनबाद: झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले और महाजनी प्रथा के खिलाफ फुरजोर आंदोलन करते हुए अपने प्राण तक त्याग देने वाले स्वर्गीय मदन मंडल की 16वीं पुण्यतिथि शनिवार को राष्ट्रीय सूड़ी समाज के पदाधिकारियों द्वारा आयुष्मान होटल धैया के पास मनाई गई। उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ और झारखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और गुरुजी शिबू सोरेन, स्वर्गीय कामरेड एके राय, स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के सानिध्य में आंदोलन को धार देने का काम किया था। वही उनको श्रद्धांजलि देते हुए समाज के लोगों ने बताएं कि वह सिंदरी के फर्टिलाइजर में काम करते थे। लेकिन उन्होंने महाजनी प्रथा को समाप्त करने के लिए अपने काम को छोड़कर महाजनी प्रथा को मिटाने पर लग गए।इसी दौरान उन्होंने लाल पार्टी और जेएमएम में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने दहेज उन्मूलन समिति के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं। मौके पर समाज के राष्ट्रीय संयोजक रणबीर भारतीय, छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी रामू मंडल, जिला अध्यक्ष परितोष मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष महुआ मंडल, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, जिला महामंत्री प्रकाश मंडल, जिला महामंत्री हिमांशु मंडल, जिला सहकोषाध्यक्ष पंकज मंडल, जिला मंत्री अजय मंडल, जिला कार्य समिति सदस्य नाविक मंडल, अमिताभ मंडल, विमल मंडल, समाजसेवी डोर मंडल, जितेन मंडल, सिद्धार्थ मंडल, शुभंकर मंडल, सौलेन मंडल एवं समाज प्रेमीगण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023