DHANBAD : मोहूल बैंड ने पौष पार्बन उत्सव में महिलाओं को नृत्य करने पर किया मजबूर

धनबाद: लिंडसे क्लब में सोमवार को तृतीया वर्ष पौष पार्बन उत्सव के द्वितीय दिन मुख्य अतिथि बीसीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल संजय सिंह उपस्थित हुए तथा सारे स्टालों का भ्रमण कर बंगाली तर्ज पर घर में बने मिठाईयां, पिठा, घुघनी,बांग्ला कॉटन की खूबसूरत एवं कढ़ाईदार साड़ियां एवं विभिन्न आर्टवर्क की प्रशंसा कर लिंडसे क्लब को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता का मोहुल बैंड ने पौष पार्बन उत्सव को अपने सुरीली आवाज एवं अन्य कर्णप्रिय धुनों से उत्सव में महिलाओं को नृत्य करने पर किया मजबूर।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

मोहूल बैंड के निर्देशक पार्थो भौमिक ने मीडिया को बताया कि पुरुलिया जिले के बांग्ला के पुराने पारंपरिक एवं गीतों को समस्त भारत में प्रस्तुत करने के लिए कोलकाता में सात सदस्य टीम की बैंड बनाई गई थी। जो पूरे देश में अब लोकप्रिय हो चुकी है बैंड खुद के क्रिएटिव गीतों को परफॉर्म करती है इसका उदाहरण स्वरूप मुंबई दिल्ली कोलकाता लखनऊ रांची एवं अन्य स्थानों में बैंड चित्र स्तुतियों के बाद लाखों फैन है और धनबाद में लैंड से क्लब एवं श्रोताओं के अनुरोध पर आए हैं जहां हमारे क्रिएटिव परफॉर्मेंस पर अपार प्यार और समर्थन मिला। लिंडसे क्लब के अध्यक्ष अमलेंदु सिन्हा ने कहा सभी से क्लब को इस आयोजन में काफी समर्थन और प्यार मिल रहा है तथा इस बार मिशन हॉस्पिटल, क्रेडो स्कूल, मारुति, सेंको गोल्ड, नया सवेरा एक्स, बीसीसीएल, केक्स एंड बेक्स संतोष ऑप्टिकल, चंदन मोइत्रा अशर्फी हॉस्पिटल समा स मेकओवर रिलायबल इंडस्ट्रीज, डाईस एन डाईन ने अपना स्टॉल लगाया।

2 thoughts on “DHANBAD : मोहूल बैंड ने पौष पार्बन उत्सव में महिलाओं को नृत्य करने पर किया मजबूर

  1. Good job on this article! Some nice points there. I enjoyed your post. Thank you. I have been looking everywhere for this! I used pig fatty This is an excellent, an eye-opener for sure! Some nice points there. I really like your article. I have been looking everywhere for this! Some nice points there. Some nice points there. I really like your article. I have been looking everywhere for this! Great read. I truly appreciate this post. I really like your article. You’ve made my day! Thx again.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *