Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD : धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में बैठक, कांग्रेस...

DHANBAD : धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में बैठक, कांग्रेस स्थापना दिवस मनाने का लिया गया र्निणय

धनबाद : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा “देश के लिए दान करें” एक ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान की पहल के तहत उक्त अभियान को सफल बनाने को लेकर धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न।

आज दिनांक-18 दिसंबर 2023 को जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद में आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सम्मानित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजनों ,पूर्व मंत्रीगण, विधायक, एआईसीसी के सभी सदस्य,प्रदेश डेलिगेट,प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण, सभी मंच-मोर्चा के जिलाध्यक्षों एवं सभी प्रखंड/नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने आग्रह करते हुए कहा कि आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस को सफल बनाने हेतु सभी कांग्रेसजन अपना सराहनीय सहयोग प्रदान करें।

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि इस बार के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए आप सभी कांग्रेस जन अपना सहयोग प्रदान करें ताकि धनबाद जिला से केंद्रीय कांग्रेस को एक संदेश जाए कि हमलोग भी इस कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी निभा रहे है।उक्त बैठक में सर्व श्री कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, योगेन्द्र सिंह योगी, सीता राणा,मंटु दास, जिला परिषद सदस्य राजेश राम, वकील बावरी, राजू दास, कयूम खान, जावेद रजा, गुड्डू खान, प्रसाद निधी, मनोज कुमार हाड़ी, इम्तियाज अली,गैरूल हसन, मृत्युंजय सिंह, जयप्रकाश चौहान, गौतम पासवान, सुरज वर्मा, राम विलास राम, जितेंद्र शर्मा, पुरनेनदु सिंह, संतोष यादव, श्याम साव, जगदीश साव, अशद कलीम आदी थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023