SIJUA : कोयला तस्करों ने ग्रामीणों से की मारपीट, लोगों ने थाना में किया प्रदर्शन

धनबाद : जोगता थाना क्षेत्र की न्यू साइडिंग में अवैध कोयला कारोबार का विरोध करने पर शुक्रवार की देर रात तस्करों ने कॉलोनी के लोगों के साथ मारपीट की. इससे गुस्साए कॉलोनीवासियों ने शनिवार को कोयला तस्करों के खिलाफ जोगता थाना पहुंच प्रदर्शन किया.इस दौरान लोगो ने अविलंब कोयला चोरी पर रोक लगाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की.
पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग भी की गई. थाने में दिए आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की रात कोयला तस्कर अजय चौहान, प्रदीप हरि, अरविंद चौहान, गोविंद चौहान, विजय राम सहित 10-15 लोग जेसीबी मशीन लेकर न्यू साइडिंग कॉलोनी पहुंचे. कॉलोनी के लोगों के विरोध पर तस्करों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी. ग्रामीणों को एकजुट होते देख सभी तस्कर वहां से भाग निकले. घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है. शिकायत के आलोक में पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. प्रदर्शन में रूमा देवी, शंकर चौहान, पप्पू दुबे, प्रियंका वर्मा, काजल देवी, रीता देवी,आशा देवी, पूर्णिमा कुमारी,राखी कुमारी, सागर प्रसाद, दीपक कुमार, अंगद कुमार,अंजू देवी, छोटू कुमार आदि शामिल है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “SIJUA : कोयला तस्करों ने ग्रामीणों से की मारपीट, लोगों ने थाना में किया प्रदर्शन

  1. Вызвать нарколога на дом стоит не только при длительном запое. Поводом для обращения может быть сильное похмелье, резкое ухудшение самочувствия после алкоголя, абстинентный синдром, тревога, бессонница, нарушение поведения, отказ от еды и воды, признаки отравления или риск осложнений со стороны сердечно-сосудистой системы. Если человек уже несколько лет употребляет спиртное регулярно, лечение алкоголизма лучше начинать с консультации специалиста, а не с самостоятельного подбора препаратов. Даже пивной алкоголизм или подростковый возраст зависимости разрушает здоровье и требует вмешательства клинического нарколога. Специалист поедет к дому, чтобы помочь справиться с проблемой на месте.
    Детальнее – [url=https://narkolog-na-dom-moskva13-1.ru/]vyzov vracha narkologa na dom moskva[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *