Assembly Election 2024 | प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के र्निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह करेंगे बैठक, जारी हुआ प्रखंडवार प्रभारियों की सूची

धनबाद/झारखंड: 29 जुलाई 2024 को झारखंड प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के र्निदेशानुसार पत्र जारी हुआ है । आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरे प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से समयपूर्व विधानसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारी को लेकर प्रतिबद्ध है। ज्ञात हो कि विगत 24 जुलाई 2024 को प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ प्रेस क्लब, राँची में संपन्न बैठक में प्रदेश अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी यात्रा/ जनसभा/ जनसंवाद कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। (जिसकी रूपरेखा प्रदेश स्तर पर तैयार की जा रही है) प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में उपरोक्त कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जन योद्धा आदरणीय राहुल गाँधी को आमंत्रण प्रेषित किया गया है।

राहुल गांधी द्वारा विधानसभा वार यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों एवं जिला, प्रखंड 20 सूत्री कमेटी के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 2 अगस्त 2024 तक सभी जिलाध्यक्ष अपने जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के साथ बैठक करेंगे। बैठक में उपरोक्त कार्यक्रमों की तैयारी के निमित्त चर्चा करेंगे और प्रखण्ड, पंचायत स्तर के पार्टी पदाधिकारियों, 20 सूत्री कमिटी सदस्यों की कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सूची तैयार करेंगे।

इस प्रखंड स्तरीय बैठक में संबंधित प्रखंड से आनेवाले प्रदेश व जिला स्तर के पार्टी नेताओं को भी आमंत्रित करना अनिवार्य हैं। साथ ही बैठक की हस्ताक्षरयुक्त उपस्थिति प्रदेश कार्यालय को जिलाध्यक्ष द्वारा भेजी जाएगी। इस पत्र की प्रतिलिपि गुलाम अहमद मीर, प्रभारी, झारखंड, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सांसद, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला प्रभारीगण, मीडिया प्रभारी, चेयरमैन, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमिटी, अग्रणी संगठन, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन सहित स्टेट सोशल मीडिया चेयरमैन को भी भेजी गई हैं।

आप सभी कांग्रेसजनों\प्रखंड अध्यक्षों को सूचित करते हुए कहना है कि हमारी गठबंधन सरकार के द्वारा ‘ मइयां सम्मान योजना ‘ के कार्यान्वयन हेतु आगामी 03 अगस्त से 10 अगस्त तक पंचायत भवनों में कैम्प लगाकर विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम आयु की बहनों को प्रति माह 1000/- रु सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी का मुख्य उद्देश्य होगा सभी प्रखंडों में अहर्ता रखनेवाले सभी बहनों को गठबंधन सरकार के इस योजना का लाभ मिले!
झारखंड सरकार के इस कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक बहनों को मिले जिसके लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रखंड,मंडल,पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है जो उपरोक्त तिथि को पार्टी की ओर से कैंप लगाकर अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।

उक्त कार्यक्रम के लिए प्रखंडवार प्रभारी बनाए गए हैं,जो इस प्रकार हैं–

1.श्री राजेश्वर सिंह यादव, 2.योगेन्द्र सिंह योगी,बाघमारा प्रखंड

  1. श्री महेंद्र कुमार दुबे 4.देवेन्द्र कुमार, बलियापुर प्रखंड
  2. नवनीत नीरज
  3. दिनेश यादव, सिन्दरी नगर
  4. कयूम खान,
  5. प्रसादनिधी ,कतरास नगर
  6. लक्ष्मण तिवारी
  7. दिनेश सिंह ,झरिया प्रखंड
  8. शाहिदा कमर
  9. हरेंद्र शाही, झरिया नगर
  10. इरफान खान चौधरी
  11. जीतेश सिंह गोबिंदपुर प्रखंड
  12. मंटु दास
    16.अशोक कुमार लाल, तोपचांची प्रखंड
  13. वकील बाउरी,
  14. मसूद आलम, कलियासोल प्रखंड
  15. ,दिपक सिंह
  16. अखतर खान उर्फ गुड्डू ग्यारकुंड प्रखंड
  17. नंदलाल पासवान
  18. मोइन अंसारी निरसा प्रखंड
  19. शैलेश सिंह ,
  20. भगवान दास , भूली नगर
  21. जावेद रजा
    26 . रवी चौबे केंदुआ करकेंद नगर
  22. लगनदेव यादव ,
    28 माधव सिंह ,धनबाद प्रखंड
  23. अछयवर प्रसाद,
  24. मधुसूदन मोदक, धनबाद नगर
  25. अनिल साव
  26. मंजूर आलम उर्फ सोनू खान, टुंडी प्रखंड
  27. बबलू दास
  28. सरफुद्दीन अंसारी पूर्वी टुंडी प्रखण्ड

आप सभी से आग्रह है निर्धारित समयानुसार अपने अपने प्रभार क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस महागठबंधन सरकार की योजनाओ का लाभ आम जन तक पहुंचाने का कष्ट करेगें।

आपका ही

संतोष कुमार सिंह
जिलाध्यक्ष
धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी