पचगढ़ी बाजार के मस्जिद पट्टी स्थित अजुमन फलाहउल मुस्लमीन कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शब्बीर आलम निर्विरोध दोबारा चुने गए सदर, लोगों ने दी बधाई
मो शब्बीर आलम उर्फ पप्पू दूसरी बार निर्विरोध सदर चुने गए। इसके अलावे दूसरी बार निर्विरोध चुने जाने वालों में मो जाहिद हुसैन उर्फ राजू सचिव तथा नदीम अहमद कोषाध्यक्ष शामिल है। तीनों पदाधिकारियों को निर्विरोध चुने जाने पर कमेटी के लोगों ने खुशी जाहिर की। कमेटी के लोगों ने कहा कि शब्बीर आलम के नेतृत्व में पिछले कार्यकाल के दौरान मस्जिद का चौमुखी विकास हुआ तथा उम्मीद है कि आगे इससे भी बेहतर काम होगा।
