धनबाद: दिनांक 15 जनवरी 2024 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सिंदरी विधानसभा अंतर्गत बलियापुर प्रखंड के जगदीश पंचायत के जगदीश गांव में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत ग्रामीण संवाद कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पदयात्रा भी किया। तत्पश्चात सभा भी आयोजित हुई।

ग्रामीणो ने जगह जगह पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया! नेताओ ने ग्रामीणो के द्वारा आयोजित बेजा बिंधा कार्यक्रम में तीर धनूश चलाकर शुरुआत किया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहां की धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों एवं नगरों के बूथ स्तर तक संगठन को धारदार सशक्त व मजबूत बनाने का संकल्प लिया है,संगठन सशक्तिकरण को लेकर जिला के सभी विधानसभा में पंचायत एवं वार्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है ऐसी कड़ी में आज सिंदरी विधानसभा के बलियापुर प्रखंड के जगदीश पंचायत के जगदीश गांव मे कार्यकर्ता समागम आयोजित कर पंचायत कमेटी का सत्यापन किया गया! उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में मनोज हाड़ी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने विभिन्न पार्टियों को त्याग कर पार्टी के विचारधारा को अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को जिला अध्यक्ष ने स्वागत करते हुए उन्हें हर परिस्थिति में कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा होने का आश्वासन दिया और पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के नेता सह जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय संजय कुमार महतो जी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गदीश पंचायत के ग्रामीणों को आश्वासन दिया की स्वर्गीय संजय महतो जी का सपना हर संभव साकार करने का प्रयास करूंगा!आगे श्री सिंह ने कहा कि देश को बचाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए अहम है,हम सभी कांग्रेसजनों को एक जूटता के साथ चुनाव की तैयारी में लग जाने की दरकार हैं! आगे श्री सिंह ने कहा कि देशहित में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण व उल्लेखनीय योगदान रहा है,देश में बड़े-बड़े उद्योग कल कारखाने कोलियारियों एवं बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर लोगों के जीवन और जीविका के लिए विभिन्न संस्थाओं में रोजगार की व्यवस्था के साथ कांग्रेस पार्टी ने देश में एक मजबूत नींव रखने का काम किया है! आगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,मोदी सरकार ने देश को एक चरागाह एवं प्रयोगशाला बनाने का काम किया है,बीजेपी के हर फैसले से आम जनता परेशान एवं त्रस्ट हैं, इनके नोटबंदी से जनता परेशान,लॉकडाउन से मजदूर परेशान,जीएसटी से व्यापारी परेशान,कृषि कानून से किसान परेशान,अग्निवीर से युवा परेशान और हिट एंड रन से ड्राइवर परेशान इनका अभी तक का सभी प्रयोग विफल साबित हुआ है,आज मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति दयनीय होने के साथ-साथ आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है,महंगाई,बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है,मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ देश की संपत्तियों को चंद् पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का काम कर रही है,देश में लोग मोदी के चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी! आगे जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी ने लगभग 4000 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में देश के लाखों लाख लोग जुड़े और राहुल जी के यात्रा का समर्थन किया,राहुल गांधी जी ने इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने आर्थिक विषमता के मुद्दे उठाया था,सामाजिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आवाज उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही जो आदेश की हकीकत बन गई है,उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आगामी 14 जनवरी से 20 मार्च तक लगभग 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा जो 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी,यह यात्रा आर्थिक न्याय के लिए सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए है इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है,संविधान को बचाना है और महंगाई और बेरोजगारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार है उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है!आम लोगों को आर्थिक न्याय सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण रूप से उपलब्ध हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है! आगे श्री सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो न्याय यात्रा संभवत फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में धनबाद प्रवेश करेगी,उक्त कार्यक्रम की तैयारी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी पूरी मजबूती के साथ जुट गई है और राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को धनबाद में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक बनाने का काम करेगी! कार्यक्रम मे खेल प्रतियोगिता मे शामिल बच्चो को सम्मानित किया गया । मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी मुखिया श्रीमती रीना देवी जावेद राजा राजेश राम मनोज हाड़ी, अजय कुमार ईदु अंसारी रफीक अंसारी मोती रवानी प्रदीप उपाध्याय मंटू मोदक टिंकू चौधरी प्रदीप राय मधुसूदन पंडित फागु कुम्हार,मोती रवानी, सुफल महतो शंकर रवानी, महादेव महतो छोटु महतो, हीरालाल महतो धीरेन महतो, भृगुनाथ महतो, सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे! उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी मे मनोज कुमार हाड़ी और महादेव महतो के नेतृत्व में सैकडी ग्रामीण कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से जीतू महतो, सुफल चंद महतो, बिनोद महतो, गणेश महतो, संजय महतो, मनोज महतो, बासुदेव महतो, भरत महतो, नमाई महतो, हलधर महतो, दिवाकर महतो सुजीत महतो विश्व नाथ महतो, गोउर महतो, राजन हाड़ी, नारायण महतो, धुटु महतो, धीरेन महतो, अमूल्य महतो, सहित सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता लिया।

Hey folks!
Check out https://995bdt1.com/
It’s a fresh gaming site called 995BDT.
Free games available with daily rewards.
Works on mobile and PC.
Open the site and claim your bonus.
Enjoy!
Hi bhai! Check out qq777n.com – the best casino in Bangladesh with free spins. Get welcome bonus. Visit the site and win real money. Have fun!