
BALIYAPUR | बलियापुर प्रखंड के छाताटांड़ पंचायत में जेएमएम के केंद्रीय सदस्य धरणीधर मंडल के नेतृत्व में बैठक कर सदस्यता अभियान एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया। श्रीधरणीधर मंडल ने कहा कि पूरी सिंदरी विधानसभा में जितना भी पंचायत है जोरों पर हम लोग सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का काम और पार्टी को मजबूत करने का काम हम लोग कर रहे हैं। आगे भी इस प्रकार का कार्यक्रम चलाकर सभी को जोड़ने का काम करेंगे एवं सभी पंचायत का गठन भी करने का काम हम लोग कर रहे हैं ।आज छाताटाड़ पंचायत में सैकड़ों की संख्या में युवा साथी सदस्यता ग्रहण किया और छाताटाड़ पंचायत में पंचायत स्तरीय गठन किए जो निम्न प्रकार है पंचायत अध्यक्ष के पद पर रमेश टुडू को मनोनीत किया गया ,सचिव के पद पर निमाई महतो को मनोनीत किया गया, उपाध्यक्ष के पद पर राजेश हंसदा, राजकुमार किसको, विश्वनाथ महतो, गणेश टुडू, सहदेव हंसदा, राजेंद्र हेंब्रम, अभी लाल टू डू, सुरेंद्र टूटू, वीरू राय, श्यामलाल मुर्मू, वागदु टूटू ,मुखिया प्रतिनिधि आजाद हंसदा को मनोनीत किया गया। मौके पर उपस्थित रहे प्रखंड अध्यक्ष सूरज कांत सोरेन, सचिव गौर मंडल ,संगठन सचिव गुही रामपाल, अशोक मंडल आदि लोग उपस्थित रहे।