Tuesday, September 17, 2024
HomeबलियापुरBALIYAPUR | झारखण्ड कोलियरी श्रमिक यूनियन की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक...

BALIYAPUR | झारखण्ड कोलियरी श्रमिक यूनियन की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

गौतम रवानी के साथ सैकड़ों युवा हुए यूनियन में शामिल, यूनियन का महाधिवेशन एवं नई कमेटी का गठन 6 अगस्त को होगा

DHANBAD | रविवार को झारखण्ड कोलियरी श्रमिक यूनियन की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक बिनोद धाम बलियापुर में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि जलेश्वर महतो,यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार महतो,महादेव महतो, महासचिव,सूरज महतो के अलावे गणपत महतो, मोहन कुमार महतो, गौतम रवानी मुख्य रूप से उपस्थित हुए.बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार महतो ने किया.बैठक में आगामी दिनों में यूनियन के अधिवेशन, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार आदि विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक से पूर्व मुख्य अतिथि जलेश्वर महतो ने बिनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।जलेश्वर महतो ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड कोलियरी श्रमिक यूनियन का गठन बिनोद बिहारी महतो की देन है।यहां के मजदूर किसानों के हक अधिकार के लिए संगठन बनाया था।आज इस संगठन को एक ताकतवर संगठन के रूप में खड़ा करना है ताकि मजदूर किसानों,दबे कुचले को उसका अधिकार मिल सके।उन्होंने कहा यह झारखण्ड खनिज सम्पदा से भरा पड़ा है।इसके बावजूद यहां के मुलवासी, आदिवासी का हाल बेहाल है। उनका शोषण हो रहा है। यह शोषण शासन में बैठे लोग कर रहे हैं। यहां विस्थापन एक बड़ी समस्या है.आज बीसीसीएल का जितना कोयला का उत्पादन नही है उससे ज्यादा कोयले की चोरी हो रही है। सुरक्षा के नाम पर करोड़ो खर्च हो रहे हैं पर चोरी रोकने में प्रबंधन फेल है। हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना है। न्याय किसी दूसरे के भरोसे नही मिलेगी। न्याय पाने के लिए हमें खुद से लड़ाई लड़नी होगी।इसके लिए एकजुटता जरुरी है।हर क्षेत्र में संगठन का विस्तार करना है।उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने लोगों को यूनियन से जोड़े.गणपत महतो ने कहा कि वे इस संगठन से शुरू से जुड़े हैं।आज इस संगठन की एक्टिवटी कही पर नही है, इसलिए इसे फिर से नए सिरे से पूरी ताकत के साथ खड़ा करना होगा।जगह – जगह शाखा बनानी होगी।सदस्यता अभियान संगठन विस्तार की अहम कड़ी है। सदस्यों का विस्तारीकरण फंड के लिए भी जरुरी है।लोगों के सहयोग से यूनियन को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा हर राजनीतिक दलों का भी श्रमिक संगठन है पर वह मजदूर किसानों को केवल छलने उन्हें बेवकूफ बनाने के लिए है।वह सभी श्रमिक संगठन हम किसानों का नही है। उनका किसानों की समस्याओं से मतलब नही है. यह झारखण्ड कोलियरी श्रमिक यूनियन मजदूर किसानों का संगठन है. पहला नंबर में विस्थापितों की समस्या का समाधान हो, किसानों, विस्थापितों की समस्या का समाधान यूनियन का सर्वप्रथम कार्य होगा. मजदूरों के साथ-साथ किसानों की समस्याओं का हल बढ़-चढ़कर यूनियन करेगी। कार्यकारी अध्यक्ष राहुल महतो ने कहा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो द्वारा 1994 में झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन का रजिस्ट्रेशन किया गया था। बीच में यूनियन शिथिल हो गई थी लेकिन अब हमारे केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, गणपत महतो एवं अन्य वरिष्ठ लोगों के शामिल होने से यूनियन को बहुत बड़ा बल मिला है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा जब इतने गार्जियन हमारे संग है तो किसी भी समस्या से घबराना नहीं है, संघर्ष करना है, हक के लिए लड़ना है। उन्होंने आगे कहा झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन का महाधिवेशन आगामी 6 अगस्त को होगा और उसी दिन नई कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक को जेनरल सेक्रेटरी सूरज महतो, कार्यकारी अध्यक्ष महादेव महतो एवं अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए अपनी बात रखी।सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।आज के इस बैठक के दौरान गौतम रवानी के साथ सैकड़ों स्थानीय युवा यूनियन में शामिल हुए। यूनियन की सदस्यता ले रहे गौतम रवानी के साथ अमित महतो,रमेश महतो,संजय महतो,,पंकज मंडल, बब्लू महतो,विक्की ठाकुर, नरेश रवानी, सुनील रवानी,अजय महतो,उमाकांत महतो आदि को जलेश्वर महतो ने उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया. अंत में राहुल महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

888starzpa on 05-10-2023
888starzpa on 01-10-2023
888starzpa on 07-10-2023
MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023