विनोद बाबू अमर रहे !! आरएसपी कॉलेज झरिया में मनाया गया विनोद बिहारी महतो का जयंती

विनोद बाबू अमर रहे !!

विनोद बाबू अमर रहे !!

विनोद बाबू अमर रहे !! झारखण्ड के डॉ आंबेडकर थे बिनोद बाबु–डॉ निलेश कुमार सिंह

बलियापुर। झारखंड के महान समाजसेवी और झारखंड राज्य निर्माण के पुरोधा, स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो, जिन्हें ‘बिनोद बाबू’ के नाम से जाना जाता है की जयंती आर.एस.पी. कॉलेज, झरिया में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इस कार्यक्रम का संचालन किसन कुमारी ने किया, जिन्होंने बिनोद बिहारी महतो के जीवन पर प्रकाश डाला, जबकि बीएड की छात्रा सफीना ने स्वागत भाषण दिया। बीएड विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्याम किशोर प्रसाद ने बिनोद बाबू को झारखंड में समतामूलक समाज की स्थापना के अग्रणी नेता के रूप में याद किया। उन्होंने बताया कि बिनोद बाबू ने जीवनभर सामाजिक और आर्थिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया। प्रो. रितेश रंजन ने कहा कि बिनोद बाबू हमेशा झारखंड के युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते रहेंगे। उनका प्रसिद्ध कथन ‘पढ़ो और लड़ो’ आज के समय में एक अमर वाक्य बन गया है। बीएड विभाग के प्रमुख, डॉ. उपेंद्र कुमार ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो झारखंड निर्माण के पहले पंक्ति के नेता थे, जिन्होंने नए राज्य के निर्माण के आंदोलन को सशक्त बनाया। इतिहास विभाग के प्रो. सुरेश सिंह मुंडा ने कहा कि बिनोद बाबू झारखंड के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने अपनी युवावस्था में ही झारखंड और उसकी संस्कृति के लिए अतुलनीय योगदान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. निलेश कुमार सिंह ने बिनोद बाबू के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से बिनोद बाबू के योगदानों पर शोध करने की अपील की ताकि भविष्य की पीढ़ियाँ उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने बिनोद बाबू की तुलना डॉ. अंबेडकर से की। कार्यक्रम में बीएड छात्र अंकित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर प्रो. रजनी बारा, प्रो. रमेश सरदार, डॉ. अशोक कुमार चौबे, प्रो. एतवा टूटी, डॉ. रामचंद्र कुमार, प्रो. विजय कुमार विश्वकर्मा, डॉ. रूबी रंजन प्रसाद समेत कई प्राध्यापक, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

बीसीसीएल के मजदूरों ने विनोद बाबू को यादकर दी श्रद्धांजलि

कतरास : 101वीं जयंती पर झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं राज्य का पुरोधा, झामुमो संस्थापक बिनोद बिहारी महतो को रामकनाली यूनियन कार्यालय में मजदूरों ने याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की। जिसमें झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा, BCKU केंद्रीय सचिव कंचन महतो, रविन्द्र प्रसाद, संजय महतो, रामदास भुईयां पाडेजी, सुशील कुमार राजु राजवार, कैलाश भुइंया, मनोहर भुइंया, संदीप कुमार, अमृत महतो, हरीश बाउरी एवं अन्य कई साथीगण उपस्थित थे।