
BALIYAPUR | दोलाबड़ पंचायत के 40 वर्षीय एक व्यक्ति को पंचायत की एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड़ गया। पकड़े जाने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसे गुरुवार को बलियापुर पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना दो दिन पहले की बताई जाती है। आरोपी व्यक्ति 4 बच्चे के पिता एवं पीड़ित महिला 3 बच्चे की मां है। पीड़िता के पति बाहर मजदूरी करता है। सूत्रों के अनुसार आरोपी व्यक्ति वरुण हमेशा उक्त महिला के घर आता जाता था। 2 दिन पूर्व आधी रात को ग्रामीणों ने आरोपी वरुण को महिला के घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामले को लेकर 2 दिनों तक गांव में बैठकें भी हुई। मामले का हल नहीं निकलने पर पीड़िता ने इस सिलसिले में बलियापुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर दी। बलियापुर पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।