October 1, 2023

BALIYAPUR | स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार खेलो झारखंड के अंतर्गत आज प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, मुखिया धर्मेंद्र रवानी, बीइइओ रीना कुमारी ने किया। साथ ही उप प्रमुख ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बॉल को किक मारकर खेल का उदघाटन कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। खेल को अंडर–14, अंडर–17 बालक और अंडर–17 बालिका वर्ग में बांटा गया था। इस फूटबॉल खेल में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के टीम ने भाग लिया। आज का मैच में अंडर 17 में आमटाल स्कूल, शीतलपुर स्कूल, कर्माटाड स्कूल, रांगामाटी स्कूल, अंडर 14 में आमटाल, बिरसिंहपुर, खैरटाड़, दारदाहा के टीम तथा बालिका वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय तथा मदर टेरेसा विजयी हुआ। कल दूसरे राउंड का खेला होगा। खेल को सफल बनाने में राकेश प्रसाद, आदित्य प्रसाद मिर्धा, परितोष घोषाल, स्वपन कुमार महतो, परिमल महतो, ब्रज भूषण पांडे, साधन मंडल, संजीव महतो, तारनी रवानी, शंकर गोराई, दीपक मंडल, महेंद्र महतो आदि उपस्थित थे

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *