बांग्लादेश की जेलों से भागे कई खूंखार आतंकी, झारखंड सीमा पर घुसपैठ का खतरा; हाई अलर्ट जारी

रांची: बांग्लादेश में अशांति, उपद्रव, अराजकता और तख्तापलट की स्थिति के बीच वहां शेरपुर जिले की जेल से बड़ी संख्या में अपराधी भाग निकले हैं। जेल से कुछ आतंकियों के भी भागने की खबर सामने आई है।मिली जानकारी के मुताबिक, जेल पर विद्रोहियों के हमले के बाद वहां से 500 से अधिक कैदी भाग निकले हैं।इन अपराधियों के घुसपैठ करने व अपराध की घटनाओं को अंजाम देने की आशंकाओं को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं। बांग्लादेश से सटी भारतीय सीमाओं पर सतर्कता बरती जा रही है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

अलर्ट पर इन जिलों की पुलिस

झारखंड में बांगाल से सटे पाकुड़, दुमका, गोड़्डा, जामताड़ा, राजमहल और साहिबगंज जिले की पुलिस को विशेष तौर पर अलर्ट किया गया है। पाकुड़ स्थित सिंघारसी एयरबेस और रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।