कतरास । भाजपा कतरास मंडल कार्यालय पचगढ़ी बाजार सब्जी पट्टी में समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं के उपस्थिति में झंडातोलन कार्यक्रम सम्मपन्न हुआ। साथ ही साथ भाजपा कतरास मंडल अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री डब्लू हाड़ी एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से भाजपा कतरास मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा
को लड्डू खिलाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानिंत किया।
भाजपा कतरास मंडल कार्यालय में किया झंडोत्तोलन, नए मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा ने दी तिरंगे को सलामी, सम्मानित
