धनबाद कांग्रेस मुख्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया झंडोतोलन, दी तिरंगे को सलामी

धनबाद: गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी धनबाद के प्रांगण में धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी सहित जिला और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण शामिल हुए। जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव, धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह योगी,नवनीत नीरज, इरफान खान चौधरी, महीला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा, अख्तर खान गुड्डू संतोष चौधरी, नवीन सिंह युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार गौरव, पूर्णेदु सिंह, पप्पु पांडेय, मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार हाड़ी,अरविंद सैनी, गुलज़ार अहमद, रवी चौधरी, मो हारुन उर्फ कारू,मधुसूदन चौधरी धनेशवर सिंह, संतोष मोदक, नवीन पासवान,नागेंद्र सिंह, गुड़िया देवी, आलोक मालाकार, सहित अन्य उपस्थित थें।