DHANBAD : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन धनबाद का विवाद: 26 तक आरोप साबित नहीं हुआ तो होगा मानहानि का दावा
केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन धनबाद के ललित कुमार अग्रवाल ने दावा किया है कि पूर्व कोषाध्यक्ष शिव शंकर खंडेलवाल पूर्व संगठन सचिव अजय कुमार बरनवाल आगामी 26 दिसंबर तक मुझ पर लगाया आरोप सिद्ध नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ एक करोड़ रुपए का मानहानि का दावा करेंगे। यह जानकारी ललित अग्रवाल ने शनिवार को यूनियन क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।
