CHIRKUNDA : विज्ञान, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का रागिनी सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

DHANBAD: बुधवार को चिरकुंडा स्थित अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर नीचे बाजार के विद्यालय परिसर में वार्षिक विज्ञान एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह के द्वारा फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने रागिनी सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। वहीं प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों के द्वारा कुल 50 प्रदर्शनी लगाए गए थे। जहां बच्चो के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को देखकर उनकी सराहना कर उन्हे भविष्य की शुभकामनाए दी।वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चो में पुरुष्कार का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव निलय कुमार, गढ़याण एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल,विक्रम पांडेय उपस्थित रहे इस प्रदर्शनी में अभिभावकों एवं बच्चों में भरपूर उत्साह देखने को मिला। जहां इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अरनव दत्ता, निधि कुमारी, सुनीता राय, बॉबी कुमारी साव मुख्य भूमिका में थे। मंच का संचालन प्रकाश महतो ने किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

2 thoughts on “CHIRKUNDA : विज्ञान, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का रागिनी सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

  1. Hey guys! Check out qq777n.com – trusted casino site with free spins. No deposit needed. Open now and start playing. Have fun!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *