DAV School Controversy: कतरासगढ़ डीएवी +2 विद्यालय में बढ़ा विवाद, प्रभारी प्राचार्य निलंबित, वेतन संकट बना मुद्दा

DAV School Controversy

कतरासगढ़ डीएवी +2 विद्यालय

Salary Issue और Management Dispute के बीच पुलिस दखल, दोनों पक्ष आमने-सामने

कतरासगढ़ डीएवी +2 विद्यालय

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

DAV School Controversy: कतरासगढ़ स्थित डीएवी +2 विद्यालय में चल रहा प्रबंधन विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति ने प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार झा को निलंबित कर दिया है, जबकि शिक्षक संतोष कुमार को नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के बाद विद्यालय में माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है।

वेतन भुगतान नहीं होने से बढ़ा विवाद

वेतन भुगतान नहीं होने से बढ़ा विवाद
प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थ‍ित कमेटी के मेंबर

प्रबंध समिति द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिव मनोज खेमका ने बताया कि जनवरी 2026 से शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि समिति जल्द ही दो माह का वेतन जारी करने की प्रक्रिया में है, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व प्रधान डॉ. मृणाल द्वारा हाईकोर्ट में मामला दायर किए जाने के बाद बैंक ने विद्यालय खाते से निकासी पर रोक लगा दी, जिससे वेतन भुगतान बाधित हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्य समाज से जुड़े हरि प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप पांडेय, फिरोज रजा, प्रकाश राम गुप्ता, अमित भगत, मनोज गुप्ता, राजकुमार मधु, किरण चावड़ा, बलवीर सिंह, कुंदन सिंह, पंकज गुप्ता, विनय कृष्ण गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपक बेगड़, उदय वर्मा, सुनील सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहुंचा दूसरा पक्ष, बढ़ा तनाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहुंचा दूसरा पक्ष
कतरास थाना प्रभारी से मिलने जाते दूसरे पक्ष के लोग

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब दूसरे पक्ष के लोग विद्यालय परिसर में पहुंच गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रबंध समिति ने तुरंत कतरास पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय में कानून-व्यवस्था किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दी जाएगी। मामले की समीक्षा के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी से रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निलंबन पर प्रभारी प्राचार्य ने उठाए सवाल

निलंबित प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार झा ने कहा कि विद्यालय से जुड़ा विवाद पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में प्रबंध समिति को उन्हें निलंबित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिव अपने पद की गरिमा का पालन नहीं कर रहे हैं।

पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा की प्रतिक्रिया

पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा की प्रतिक्रिया
विजय कुमार झा की प्रतिक्रिया

 

इस मामले पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वेतन मांगना क्या अब शिक्षकों का अपराध बन गया है? उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामला न्यायालय में लंबित है, तो प्राचार्य को किस अधिकार से निलंबित किया गया। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की।

आर्य समाज की पहल, नकद वेतन देने का प्रस्ताव

विद्यालय परिसर में प्रबंध समिति और आर्य समाज की संयुक्त टीम ने शिक्षकों से मुलाकात की। पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने की स्थिति को देखते हुए टीम ने शिक्षकों को सहयोग स्वरूप नकद भुगतान का प्रस्ताव दिया।

संयुक्त टीम में प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, राजेंद्र प्रसाद राजा, उमेश ऋषि, राजीव रंजन मिश्रा, नवदीप गुप्ता, धीरज तिवारी, गुड्डू ओझा, राजकुमार दुबे, नीरज सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

DAV School Controversy: शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

आर्य समाज की पहल, नकद वेतन देने का प्रस्ताव
कतरास थाना प्रभारी से मिलकर निकलते डीएवी कमेटी के मेम्बर

लगातार बढ़ते इस विवाद ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वेतन संकट, प्रबंधन विवाद और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बीच छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।