September 18, 2023

DHANBAD | रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद जिला का बैठक हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुआ।जिला बैठक में सबसे पूर्व नवीन दायित्व वान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें जिला प्रमुख डॉ. संजय सिंह सर,जिला संयोजक नीरज निखिल, विभाग संयोजक शिवम सिंह,विश्वविद्यालय सह संयोजक शिवम रवानी इन सभी को महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा की उपस्थिति में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिसमें विश्वविद्यालय घेराव,धनबाद विभाग अभ्यास वर्ग,ग्रामीण जीवन दर्शन हेतु अनुभूति कार्यक्रम एवं अभाविप 9 जुलाई स्थापना दिवस पर 75 वर्ष उपलब्ध में एक भाव कार्यक्रम किया जाना तय हुआ है। इस बैठक में मौके पर उपस्थित प्रांत सह छात्रा प्रमुख आयुषी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु गुप्ता, जूही शर्मा, अक्षय गुप्ता, अंशु तिवारी, धनबाद महानगर विस्तारक गोविंद साव, गोमो नगर मंत्री सुभाष, राजगंज नगर मंत्री सत्यम बलियापुर नगर मंत्री राहुल मिश्रा, संदीप, किशोर झा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *