DHANBAD | अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के सौ वर्ष पूरे होने पर युवा यादव महासभा ने की राष्ट्रीय युवा कार्यशाला सह शताब्दी समारोह का आयोजन, अहीर रेजिमेंट व जातीय जनगणना की उठी मांग

देश को जब-जब जरूरत पड़ी यादवों ने दी कुर्बानी: डॉ सपन घोष

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

मांगे मनवाने के लिए संसद भवन को घेरना होगा: सांसद श्याम सिंह यादव

DHANBAD | धनबाद जिले के गोविंदपुर स्थि‍त पार्कलेन रिसोर्ट के सभागार में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के एक सौ वर्ष पूरे होने पर युवा यादव महासभा के द्वारा राष्ट्रीय युवा कार्यशाला सह शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉ सपन घोष, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सिंह यादव, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बेहरा एवं सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सपन घोष ने कहा कि जब-जब जरूरत पड़ी यादवों ने अपनी कुर्बानी देकर देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि आज युवा समाज को अपने गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है और अपना बलिदान देकर अहीर रेि‍जमेंट को बनाना है। उन्होंने यदुवंि‍शयों के इतिहास को विस्तार से बताते हुए कहा कि यादव जाति दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जाति है। सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि हमारी दो मुख्य मांगे अहीर रेजीमेंट और जाति जनगणना की। उ

न्होंने कहा युवा वर्ग को आज जागने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगे मनवाने के लिए संसद भवन का घेराव करना होगा। संासद श्री यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि तारीख तय करो और संसद को घेरो क्योंकि बिना संघर्ष के कुछ मिलने वाला नहीं। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बेहरा ने धनबाद में यादव समाज पर हो रहे हत्याओं पर गुस्सा प्रकट करते हुए झारखड सरकार को चेताया और कहा कि हम यादवों के वोट से सरकार बनी और आज यादवों की हत्या हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को अविलंब झरिया के धनंजय यादव के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि सरकार नहीं चेती तो झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बेहरा ने की। संचालन युवा जिला अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सपन घोष, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद श्याम सिंह यादव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बेहरा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास, मनोज यादव, रमेश पायलट, प्रफुल्ल दास, यशवंत राज, महेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, विमलेश यादव, निर्भय यादव, भोलानाथ यादव, कपिलेन्द्र यादव, विजय यादव, उज्ज्वल गोप, मिथलेश यादव, पवन यादव, जिला अध्यक्ष आर एन सिंह यादव, मीरा राय, नीतू सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय यादव, महेंद्र यादव, विनीता यादव, सचिदानंद यादव, बैजनाथ यादव, शिवशंकर यादव, संतोष यादव, अजित यादव, राजेश यादव, विनोद यादव, राजकुमार यादव, मनोज यादव आदि मुख्य थे। कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान कृष्ण, मां दुर्गे की आरती की गई तत्पश्चात अतिथियों ने मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, गणेश यादव के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। कार्यक्रम में तेलांगना, हरियाणा, राजस्थान, आसाम, उड़ीसा, तामिलनाडु, मध्यप्रदेश से पुष्‍पेंद्र यादव, बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, यूपी आदि राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

5 thoughts on “DHANBAD | अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के सौ वर्ष पूरे होने पर युवा यादव महासभा ने की राष्ट्रीय युवा कार्यशाला सह शताब्दी समारोह का आयोजन, अहीर रेजिमेंट व जातीय जनगणना की उठी मांग

  1. You need to take part in a contest the most helpful blog online. Thanks for writing this. You are a very persuasive writer. I truly appreciate this post. Check out Satisfaction guaranteed. Good job on this article! You are a very persuasive writer. You are a very persuasive writer. You are obviously very knowledgeable. I have been looking everywhere for this! Hit me up! Thanks for writing this. Thumbs up! Great post! Hit me up! Great post! I truly appreciate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *