DHANBAD : आपराधिक घटनाओं व व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने के विरोध में कृष्णा अग्रवाल का गांधी सेवा सदन में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू

धनबाद: भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन किया था। गुरुवार से उसी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष  धनबाद को अपराधियों से आजादी दिलाने के लिए सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की गई है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

दरअसल  धनबाद में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आज से समाजसेवी  कृष्णा अग्रवाल ने गांधी सेवा सदन में सत्याग्रह आंदोलन  की शुरुआत की है। उनके साथ आप नेता के अलावे कई समाजसेवी एवं व्यवसाई उनके साथ हैं।  सत्याग्रह आंदोलन से पहले आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर अपने आंदोलन की शुरुआत की है। हम आपको बताएं कि दो दिन पहले समाजसेवी कृष्णा अग्रवाल प्रेस वार्ता कर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी दी थी।उन्होंने बताया था कि ऐलान किया था कि धनबाद मे अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा गया है, आए दिन  अपराधिक घटनाएं हो रहीजिससे व्यवसायी वर्ग में काफ़ी भय का माहौल है। धनबाद में गिरती विधि व्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए सत्याग्रह ही एक मात्र विकल्प हैं। अनिश्चितकालीन  सत्याग्रह आंदोलन में कृष्णा सिंह को समर्थन को मंच पर समर्थन देने धनबाद की कई समाजसेवी मौजूद है। बता दें दो दिन पहले समाजसेवी कृष्णा अग्रवाल प्रेस वार्ता कर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया था कि ऐलान किया था कि धनबाद मे अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा गया है, आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही जिससे व्यवसायी वर्ग में काफ़ी भय का माहौल है। धनबाद में गिरती विधि व्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए सत्याग्रह ही एक मात्र विकल्प हैं सत्याग्रह आंदोलन के  दौरान ददई दुबे ने भी गांधी सेवा सदन पहुंचकर कृष्ण अग्रवाल को अपना समर्थन दिया।राजीव शर्मा, बैंक मोड़ के  चेंबर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, पार्क मार्केट के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, संतोष विकराल,सन्नी अग्रवाल अजय अग्रवाल दिलीप गोयल एवं श्याम भक्त मंडल के  अन्य सदस्यों ने भी समर्थन दिया साथ ही समर्थन देने में जिला के विभिन्न  चेंबर के दुकानदार  थे।

One thought on “DHANBAD : आपराधिक घटनाओं व व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने के विरोध में कृष्णा अग्रवाल का गांधी सेवा सदन में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *