DHANBAD | भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

DHANBAD | गुरुवार को बरटांड मंडल अंतर्गत सिटी सेन्टर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मतिथि पर बरटांड मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल के अध्यक्षता में बरटांड मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद के विधायक राज सिन्हा के द्वारा सर्वप्रथम माल्या अर्पण कर अपने संबोधन में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उनके अमूल्य विचारो एवं उनके द्वारा त्याग और बलिदान को धनबाद विधायक ने कार्यकर्ताओ के सामने रखा तथा पूरी भाजपा उनकी मार्ग पर प्रशस्त कर पूरे भारत वर्ष को प्रधान मंत्री के मार्ग दर्शन पर विश्व गुरू बनाने के लिए भाजपा के एक एक कार्यकर्ता वचनबद्ध है। इसके उपरांत धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा सिटी सेंटर एवं कंबाइंड बिल्डिंग मोड़ पर महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल 9 साल बेमिशाल के लिए जनता से सीधा संपर्क कर उनके समर्थन में 9090902024 पर आम जनता से मिस कॉल कर समर्थन देने के लिए जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल भाजपा धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मानस प्रसून,संजय झा,मनोज मालाकार,धनबाद महानगर सह मीडिया प्रभारी कुमार अमित,शंभु सिंह,बरटांड मंडल उपाध्यक्ष डी के सिंह,महामंत्री रिंकु सिन्हा,टुन्ना सिंह,अमरजीत चंद्रबंसी,मंत्री अमित सिंह,प्रमोद अग्रवाल,हुलास दास,बरटांड मंडल मीडिया प्रभारी बृजनंदन शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा,संजीत सिंह,निर्मल प्रधान,उमेश सिंह,के साथ साथ बरटांड मंडल के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *