Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD : भाजयुमो ने जलाया मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला

DHANBAD : भाजयुमो ने जलाया मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला

मामला परीक्षा स्थगित करने का

धनबाद: झारखंड में सामान्य स्नातक योगिता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित करने के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला रणधीर वर्मा चौक पर दान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने की। पुतला दहन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी से बचाव के लिए यहां के युवा वर्षों वर्ष परीक्षा की तैयारी करते हैं और अंतिम समय में यह अधिसूचना आती है कि परीक्षा स्थगित कर दी गई। इससे उनकी सारी सपना धरी रह जाती है। विद्यार्थियों के साथ यह छलावा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा पुतला दहन कार्यक्रम में नितिन भट्ट, मानस प्रसून, प्रियंका रंजन, तमाल राय, पिंटू सिंह, रवि मिश्रा ,नित्यानंद मंडल, अवध बिहारी राम, अभिषेक सिंह, गोलू सिंह, बेबी यादव, मोंटी सिंह, जीत सोनी, भीम राय, पप्पू गुप्ता, विजय ठाकुर, सरोज शुक्ला ,धर्मेंद्र यादव ,बॉबी पांडेय, विभा सिंह तथा अजय शर्मा आदि शामिल थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023