DHANBAD | भारत सेवाश्रम संघ का शारदीय दुर्गापूजा पर जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

मुख्य अतिथि बीसीसीएल सीएमडी की धर्मपत्नी मिली दत्ता ने अपने हाथों किया वस्त्र वितरण

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

DHANBAD | गुरुवार को भारत सेवा आश्रम द्वारा हर वर्ष की भांति जरूरतमंद साधारण व्यक्तियों को मुख्य अतिथि बीसीसीएल सीएमडी की धर्मपत्नी मिली दत्ता के हाथो वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिली दत्ता, विशिष्ट अतिथि नमिता सहाय धर्मपत्नी निदेशक वित्त बीसीसीएल व महाप्रबंधक बीसीसीएल की धर्मपत्नी चेतना कुमारी ने अपने संबोधन में भारत सेवा आश्रम के द्वारा समाज व मानव हित में, धर्म रक्षा, संस्कृति रक्षा जैसे कार्यों की प्रशंसा की एवं हर संभव सहायता करने की बात कही। झारखंड एवं त्रिपुरा के संचालक महंत स्वामी अचलानंद महाराज ने संस्था के द्वारा भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के मुख्य देशों में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रोफेशनल शिक्षा पर, गरीबों के हित में स्कूल व अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। देश के आपदा विपदा पर संघ तत्परता से कार्य करता आ रहा है। धनबाद के सह संचालक स्वामी प्रयामात्मानंद महाराज ने बताया धनबाद के आश्रम का कार्य प्रगति पर है और गरीब असहाय, 10 की संख्या में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और आज 300 लोगों को वस्त्र वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम में पर प्रताप मल्लिक,सतीश कुमार, हीरालाल महतो, अजय प्रसाद नंदलाल साव का सक्रिय योगदान था। संचालन संघ के सेवक महतो ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *