Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD | बिनय सिंह बने आजसू पार्टी के उद्योग एवं एवं व्यापार...

DHANBAD | बिनय सिंह बने आजसू पार्टी के उद्योग एवं एवं व्यापार संघ के प्रधान महासचिव

DHANBAD | रेमसन होटल बैंक मोड़ में आजसू पार्टी धनबाद जिला की प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता के माध्यम से आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटु महतो ने बताया कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने पत्र जारी कर धनबाद जे सी ए (झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन) कार्यसमिति के सदस्य बिनय कुमार सिंह को आजसू पार्टी के उद्योग एवं व्यापार संघ के प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया। आजसू पार्टी के उद्योग एवं कुमार सिंह धनबाद बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं धनबाद होटल एवं रेस्टॉरेंट एसोसिएशन के सचिव भी हैं। बिनय कुमार सिंह उद्योग एवं व्यापार संघ के केंद्रीय प्रधान महासचिव मनोनीत किये जाने पर आजसू पार्टी धनबाद जिला इन्हें बधाई देते हुए माला पहनाकर स्वागत करती हैं। बिनय सिंह ने साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं उनके कार्यशैली से प्रभावित होकर इस पार्टी में शामिल हुँ और मुझे इस पार्टी में जो भी जिम्मेदारी दी गयी हैं मैं उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूंगा। आगे जिला अध्यक्ष मंटु महतो ने बताया कि बिनय सिंह के पार्टी में आने से धनबाद में आजसू मजबूत होगी और केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो जी का धनबाद आगमन का कार्यक्रम बहुत जल्द ही तय होगा बहुत जल्द वे धनबाद आगमन करेंगे और उस समय भी सैकड़ो लोग आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस प्रेस वार्ता में बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष वंशराज कुशवाहा, कोयलांचल प्रभारी हिरालाल महतो, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मिथिलेश सिंह, महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, सचिव दिलीप सिंह, सुप्रिया कुमारी, नगर अध्यक्ष जीतू पासवान विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशाल महतो उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023