DHANBAD | डायन प्रथा सामाजिक कुरीति पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

DHANBAD | जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA के सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप की अध्यक्षता में डायन प्रथा सामाजिक कुरीति पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा डायन कुप्रथा उन्मूलन के लिए गरिमा परियोजना चलायी जा रही है। इसके जरिए पीड़ितों को चिन्हित कर उन्हें सखी मंडल से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इससे यह सामाजिक कलंक धीरे-धीरे धुल रहा है। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। महिलाओं का समाज निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है। महिलाओं को सशक्त व स्वाबलंबी बनाना सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका उपस्थित थी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “DHANBAD | डायन प्रथा सामाजिक कुरीति पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

  1. Valuable info. Lucky mee I found yoir sitge byy
    accident, andd I’m shocked whyy thijs wist oof fat didn’t camne anout inn advance!
    I bokmarked it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *