Dhanbad DC News: एक समान मुआवजा नीति तैयार करें बीसीसीएल- उपायुक्त

एक समान मुआवजा नीति तैयार करें बीसीसीएल - उपायुक्त

एक समान मुआवजा नीति तैयार करें बीसीसीएल - उपायुक्त

Dhanbad DC News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के साथ भूमि से संबंधित विभिन्न मामलों पर बैठक आयोजित कर कोयला खनन, लीज बंदोबस्ती, भु-अर्जन आदि मामलों पर विस्तृत चर्चा की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस दौरान उपायुक्त ने बीसीसीएल को उनके सभी क्षेत्रों के लिए बिंदुवार एक समान मुआवजा नीति तैयार करने तथा रैयतों के लिए न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि एक समान मुआवजा नीति से रैयतों को जानकारी होगी कि उन्हें भूमि के क्या-क्या कागजात देने हैं और भूमि के बदले उन्हें क्या मिलेगा। इससे भू-अर्जन में पारदर्शिता आएगी। रैयतों को उनका अधिकार मिलेगा।

बैठक में भू-अर्जन से अर्जित भूमि का म्यूटेशन, रजिस्टर 2 में अपडेशन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खालको, आईटी मैनेजर श्री रूपेश कुमार मिश्रा, बीसीसीएल के महाप्रबंधक (भू-सम्पदा), सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुगमा के महाप्रबंधक, सभी अंचल के अंचल अधिकारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।