DHANBAD | धनबाद REGISTRY OFFICE में बुधवार को भी ठप रहा कामकाज

DHANBAD | जिले में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री का काम बुधवार 5 जुलाई को भी पूरी तरह ठप रहा. रजिस्ट्री का काम नहीं होने से नाराज लोगों की कर्मियों के साथ तू तू मैं मैं भी हुई. कुछ लोगों का कहना था कि शनिवार से कहा जा रहा है, कल आइएगा आपका काम हो जाएगा.मगर यहां न तो निबंधन पदाधिकारी मिलते हैं और न ही कोई समझाने वाला. कुछ कर्मी कहते हैं बोर्ड पर लिखा पढ़ लीजिए. पिछले पांच दिनों से यही हाल है. हमलोग दूसरे राज्यों से काम छोड़ कर रजिस्ट्री कराने आए हैं. लेकिन यहां काम ही नहीं हो रहा है. पूरी व्यवस्था ध्वस्त है. हर काम का यहां रेट तय है. मगर पैसा देने के बाद भी काम नहीं हो रहा है. हर दिन करीब 40 लोगों की जमीन व मकान की रजिस्ट्री होती है. लेकिन पांच दिनों से सर्वर डाउन रहने के कारण 200 केस लंबित पड़े हैं. अब नए लोगों को रजिस्ट्री के तारीख नहीं दी जा रही है. काम नहीं होने से दूर दराज से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

3 thoughts on “DHANBAD | धनबाद REGISTRY OFFICE में बुधवार को भी ठप रहा कामकाज

  1. Hi everyone! Try qq777bdt.net – new casino with BDT bonus. Get welcome taka. Just click the link and claim your bonus. Enjoy!

  2. Hello guys! Play at qq777n.com – trusted casino site with real money games. Get welcome bonus. Visit the site and claim your bonus. Enjoy the game!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *