DHANBAD I भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, ग्रामीण एसपी रेष्मा रमेशन, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियारा भी फैलाया। उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया। मौके पर भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संचालन समिति के महादेव हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
DHANBAD : विनाशकारी नीतियों से देश और जनता को बचाने के लिए 27 नवंबर को सीटू के आह्वान पर राज भवन का किया जाएगा घेराव-हरि प्रसाद पप्पू
गुरुवार 23 नवंबर को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का एक बैठक केंद्रीय कार्यालय पुराना बाजार में हुआ। बैठक की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि विनाशकारी नीतियों से देश और जनता को बचाने के संघर्ष के लिए 27 नवंबर को सीटू के आव्हान पर रांची राज भवन घेराव किया जाएगा।
DHANBAD | यादव महासभा का राष्ट्रीय युवा समागम सह शताब्दी समारोह को लेकर हुई बैठक
DHANBAD | यादव महासभा के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा समागम सह शताब्दी समारोह को लेकर ललिता भवन में आज एक…
DHANBAD | पार्क मार्केट काली पूजा पंडाल का उद्घाटन
DHANBAD | श्री श्री श्याम पूजा कमेटी झरना पड़ा ,पार्क मार्केट के नाइजीरिया फिश फेस्टिवल थीम पर निर्मित पूजा पंडाल…