
DHANBAD | गुरुवार को झामुमो धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह नगर निगम के विभिन्न वार्डों में रोड़,नाली, विवाह भवन, स्ट्रीट लाइट कि समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात किए एवं जनसमस्याओं से अवगत कराया।उक्त मुलाकात में मुकेश सिंह द्वारा जनसमस्याओं के निदान के लिए एक मांगपत्र नगर आयुक्त को सौंपा। उक्त मांगपत्र के माध्यम से शांति काॅलनी स्टईलगएट में पीसीसी रोड़, नाली एवं स्ट्रीट लाइट की मांग की, वार्ड 13 में धुर्वे साव के सब्जी दुकान से तुलसी रजक के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण, वार्ड 13 अन्तर्गत सोहन चौहान के घर से बजरंग चौहान के घर तक पीसीसी रोड़ एवं नाली का निर्माण, वार्ड 13 अन्तर्गत सोहन चौहान के घर से प्राथमिक विद्यालय तक स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कई जनसमस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया नगर आयुक्त द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी मांगों पर सम्बन्धित पदाधिकारी को एक हफ्ते के अन्दर कार्यवाही करतें हुए निविदा जारी करने का आदेश दिया।
