September 19, 2023

बेस्ट फाईटर अवार्ड सहित 6 स्वर्ण, 4 रजत ,6 कांस्य पदक पर कब्जा

DHANBAD | विगत 15-16 जुलाई को धनबाद के श्री शम्भु राम धर्मशाला मे आयोजित झारखंड राज्य गतका चैम्पियनशिप मे धनबाद को चैम्पियन बनाने मे राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के गतका खिलाड़ीयों का योगदान सराहनीय रहा।
विधालय के कक्षा सप्तम के भैया अंशु कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड राज्य का बेस्ट फाईटर अवार्ड जीता।धनबाद के लिए आर्यमन ,अंशु,विष्णु कुमार सिंह, मंजीत साव,मोहन कुमार पांडेय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
रणवीर ठाकुर, आयुष कुमार पांडेय, मिनमय दास,मोहन ने रजत पदक वा संजीव भारती,देव कुमार राय, यश राज, शुभम कुमार यादव, तेजस सिंह, सुमित कुमार ने कांस्य पदक जीता।विधालय समिती के साथ ही प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या उमा मिश्रा ,प्रभारी कमल नयन झा ने सभी खिलाड़ीयों वा कोच पप्पू कुमार को बधाई दी है।सभी पदक विजेता अगस्त माह मे आयोजित राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप मे भाग लेने हेतु गुवाहाटी आसाम जाएंगें।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *