
DHANBAD | शनिवार को झारखंड राज्य कैडेट जूडो चैम्पियनशिप में भाग लेने धनबाद जिला जूडो टीम देवघर पहुंची।इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया की 30 सदस्यीय टीम में राजकमल सरस्वती विधा मंदिर, डी.ए.वी.कोयला नगर,धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच, धनबाद मार्सेल आर्ट सेंटर समेत अन्य संस्थानों के खिलाड़ी सम्मिलित हैं।कोच के रूप मे राहुल शर्मा,सरिता कुमारी वा मैनेजर अक्षय कुमार हैं।स्टेट चैम्पियनशिप मे धनबाद से 4 निर्णायक पप्पू कुमार, आरती कुमारी,सुदीप चक्रवर्ती,सोमनाथ भट्टाचार्य बनाए गए हैं।दो दिवसीय चैम्पियनशिप का फाइनल रविवार 18 जून को होगा।
