DHANBAD | जिला परिवहन पदाधिकारी एवं ई रिक्शा टोटो संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई सकारात्मक वार्ता

ब्रजेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक वैभव सिन्हा और प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा थे शामिल

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

DHANBAD | मंगलवार 26 सितंबर को धनबाद जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में झारखंड ई रिक्शा टोटो संघ के प्रतिनिधि मंडल और जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के बीच में धनबाद जिला परिवहन कार्यालय में वार्ता हुई। प्रतिनिधि मंडल में झारखंड ई- रिक्सा टोटो संघ के संरक्षक बैभव सिन्हा एवं प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा मुख्य रुप से सम्मिलित थे।वार्ता में मुख्य रूप से ई- रिक्शा टोटो टोटो चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में सरलता और पारदर्शिता लाने, ई-रिक्शा के लिए पार्किंग की व्यवस्था तथा एक मुश्त 15 वर्षों का टैक्स लिए जाने के विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई। जिला परिवाहन पदाधिकार राजेश कुमार सिंह ने आश्वाशन देते हुए कहा की ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन हेतु ऑनलाइन व्यवस्था पूर्व से ही कर दी गई है और इसके बाद भी विभाग द्वारा टोटो चालकों कि सहायता के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। टोटो के लिए पार्किंग के विषय पर उन्होने कहा की जिला की अगली बैठक में वे इस विषय को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाकर समाधान का प्रयास करेंगे। ई रिक्शा के 15 वर्षों का एक मुश्त टैक्स जमा किए जाने के विषय पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा की संघ के मांग पत्र को वे मंत्रालय को अग्रेषित कर संज्ञान में लाने का प्रयास करेगें।मौके पर जिला परिवाहन पदाधिकार राजेश कुमार सिंह ने भी बिना लाइसेंस और बिना रजिस्ट्रेशन के ई रिक्शा टोटो के चालन का विषय उठाते हुए कहा गया की शीघ्र इसके विरुद्ध आभियान चलाया जायेगा। इस विषय पर झारखंड ई-रिक्सा टोटो संघ के संरक्षक बैभव सिन्हा एवं प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा ने कहा की संघ निरन्तर बिना लाइसेंस के टोटो चालन का मुखरता के साथ विरोध करता आ रहा है। साथ ही बहुत शीघ्र सभी मुख्य स्थानों पर कैंप लगा कर इस सभी विषयों पर जागरूकता आभियान चलाया जायेगा। इसके अलावा झरिया, धनबाद, सिंदरी, गोविंदपुर और कतरास में संघ द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंप लगाया जाएगा जिसमें सभी जरूरतमंद टोटो चालक अपना ऑनलाइन आवेदन आसानी से जमा कर पाएंगे। वार्ता में मुख्य रुप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, झारखंड ई रिक्सा टोटो संघ के संरक्षक बैभव सिन्हा,प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा,बीस-सूत्री सदस्य पप्पू कुमार तिवारी ,संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, संस्थापक मुन्ना कुशवाहा,तारिक अंसारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *