
DHANBAD | द स्मॉल स्केल बी-हाईव हार्ड कोक प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की 45वीं वार्षिक बैठक शुक्रवार 14 जुलाई की देर शाम कुमारधुबी क्लब में आयोजित की गई. जिसमें सर्वसम्मति से विनोद कुमार पोद्दार को अध्यक्ष चुना गया. एसोसिएशन के सचिव सतीश अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कानूनी सलाहकार नितिन सिंह ने भी ज़रूरी सुझाव दिये. नव नियुक्त अध्यक्ष विनोद पोद्दार ने कहा कि कोल इंडिया की कोयला आवंटन नीति हार्ड कोक उद्योग के हित में नहीं है. समय पर उच्च श्रेणी का समुचित कोयला आवंटन नहीं होने से हार्ड कोक उद्योग पर बंदी का खतरा मंडरा रहा है. कोयला के विभिन्न ग्रेड को एक ही क्लस्टर में समाहित करने से परेशानी हो रही है. नई नीति के तहत एक सौ मिलियन टन कोयला का आवंटन है, जो पर्याप्त नहीं है.
